Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से पीडि़त महिला की उपचार के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर,29 जून 2023 (घटती-घटना)। जमीन में सोने के दौरान पंडो महिला सर्पदंश के शिकार हो गई थी। वहीं इसके पति व दो बच्चे बाल-बाल बच गए। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीता पंडो पति सूरजलाल पंडो उम्र 25 वर्ष सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी थाना क्षेत्र के सेमरा की रहने वाली थी। वह शनिवार की रात को पति व दो बच्चों के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। रविवार की अहले सुबह चार बजे सांप ने उसे डंस लिया। इस दौरान उसके पति व बच्चे बाल बाल बच गए। परिजन महिला को इलाज के लिए बिहारपुर अस्पतल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply