Breaking News

अंबिकापुर@महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने की जांच

Share

अंबिकापुर,28 जून 2023 (घटती-घटना)। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरुद्ध महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत पर छाीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक मामले की जांच के लिए आयोग की दो सदस्यों का टीम का गठन किया था। जिसमें नीता विश्वकर्मा एवं अर्चना उपाध्याय को शामिल किया गया था। टीम की दोनों सदस्यों ने बुधवार को केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करीब तीन घंटे तक चला। आयोग के सदस्य नीता विश्वकर्मा ने बताया कि छाीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के निर्देश पर मामले की जांच की गई है। इस दौरान महिला बंदियों से संपूर्ण मामले में पूछताछ की गई। जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष को भेज दिया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply