Breaking News

अम्बिकापर@शफ ी अहमद के अगुवाई में श्रमदान के लिए दर्जनों लोग आए सामने

Share


अम्बिकापर,26 जून 2023 (घटती-घटना)।.बरेज तालाब को संवारने का संकल्प लेकर सैकड़ों हाथ एक साथ श्रम दान के लिए उठे। श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष एवं पार्षद शफी अहमद के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों, वार्ड वासियों, महिलाओं, युवाओं और समाजिक संगठनों से जुड़े लोगो ने बरेज तालाब की सफाई में सहभागिता की। नगरनिगम द्वारा शहर के प्रमुख तालाबो का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन में।जन भागीदारी सुनिश्चित करने डॉ जाकिर हुसैन वार्ड के पार्षद एवं दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री शफ़ी अहमद ने श्रम दान से तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया। उनके आह्वान पर सोमवार की सुबह सात बजे से उत्साही लोग हाथ मे फावड़ा,कुदाल,गैती लेकर तालाब में उतर पड़े। औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, एमआईसी प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्रा, साथियों के साथ तालाब से जल कुम्भी, जलीय पौधे और प्लास्टिक की थैलियों और बोतल निकाला।चार घण्टे की मशक्कत में ही तीन ट्रेक्टर से ज्यादा प्लास्टिक कचरा और कई ट्रिप जलीय वनस्पति निकाला गया। श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने बताया बरेज तालाब के सौदर्यीकरण के लिये लगभग 46 लाख की राशि मंजूरी मिली है।इस पैसे से रेलिंग, किनारों का कांक्रीटीकरण ,लाइटिंग,पाथ वे सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।समवेत प्रयास से बरेज तालाब का कायाकल्प होगा। जन भागीदारी के कार्य मे लोगो ने स्वस्फूर्त सफाई में योगदान दिया। महिलाओ ने भी अपनी भागीदारी निभाई। तालाब के चारो तरफ झाड़ू लगाने का जिम्मा महिलाओ ने उठाया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी और महिला पार्षदों गीता प्रजापति,रूही गजाला,नुजहत फातिमा,हमीदा बानो, पायल अग्रवाल सहित महिलाओं की टोली अंत तक श्रमदान में जुटी रही एनसीसी के पूर्व कैडेटों ने भी सफाई के काम में हाथ बढ़ाया। पूर्व केडेट अजय तिवारी,राकेश तिवारी सुशील चतुर्वेदी,परशुराम सोनी, राजेश बहादुर, आशीष पांडे, सैयद अख्तर हुसैन, कृष्ण कुमार सिंह, नवनीत त्रिपाठी, प्रणव चक्रवर्ती,अभय तिवारी सहित कैडेटस तालाब में उतरकर सफाई के काम मे हाथ बंटाया। इस कार्य में अरविंद सिंह गप्पू, शफीक खान,शैलेन्द्र सोनी हेमन्त तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इंद्रजीतजीत सिंह धंजल,प्रभात रंजन सिन्हा, हसन खान,बाबर, कलीम अंसारी, रजनीश सिंह, विकास केशरी, शुभम जायसवाल, सहित वार्ड वासियो नगर निगम के पार्षद, एल्डरमैन और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply