Breaking News

अम्बिकापुर@बारिश का मौसम शुरू होते ही जमीन पर रेंगने लगी मौत,सर्पदंश से बालिका की गई जान

Share


अम्बिकापुर,25 जून 2023 (घटती-घटना)। बारिश का मौसम शुरू होते ही सरगुजा में सांपों का आतंक बढ़ जाता है। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जमीन में सोने के दौरान लोग सर्पदंश के शिकार हो जाते हैं और अपनी जान गवांते हैं। इस वर्ष भी सरगुजा संभाग में सर्पदंश के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। शहर से लगे ग्रामीण इलाका बांसा स्कूल पारा में शनिवार की रात एक बालिका जमीन में सोने के दौरान सर्पदंश के शिकार हो गई और चांद घंटों में ही उसकी घर में ही मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय प्रमिला पिता भीठर दास कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसा स्कूल पारा की रहने वाली थी। शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य जमीन में बिस्तर लगाकर सोए थे। बालिका भी माता-पिता के साथ जमीन में सोई थी। रात करीब 1 बजे अचानक बालिका उठकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे और लाइट जलाकर देखते तो बिस्तर के पास गेहुआं सांप था। परिजन ने तत्काल डंडे से सांप को मार दिए। वहीं परिजन ने बालिका को देखा तो उसके दाहिने गाल पर सांप के काटने का निशान था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही रहे थे कि घर में ही उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply