Breaking News

अम्बिकापुर@हल चलाने के दौरान बैल ने किसान पर किया हमला,मौत

Share


अम्बिकापुर,25 जून 2023 (घटती-घटना)। हल चलाने के दौरान बैल ने किसान पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से किसान खेत में ही बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवचरण यादव उम्र 63 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरबार का रहने वाला था। वह रविवार की सुबह घर के पास ही बाड़ी में हल चला रहा था। तभी अचानक एक बैल किसान पर हमला कर दिया। बैल के हमले में गंभीर चोट लगने से वह खेत में ही बेहोशहो गया। परिजन ने देखा तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply