Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटना में बस एजेंट की मौत

Share


अम्बिकापुर,21 जून 2023 (घटती-घटना)।. शहर के बिलासपुर चौक के पास बस एजेंट सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामश्रय तिवारी पिता दरोगा तिवारी उम्र 38 वर्ष लखनपुर का रहने वाला था। वह लखनपुर बस स्टैंड में बस एजेंटी का काम करता था। मंगलवार को किसी काम से वह अंबिकापुर आया था। बिलासपुर चौक के पास वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कैसे हुई परिजन को इसकी जानकारी नहीं है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply