Breaking News

अंबिकापुर@दिन दहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी करते चोर पकड़ाया

Share

अंबिकापुर,19 जून 2023 (घटती-घटना)। शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित आईडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी की बाइक एक व्यक्ति चोरी करते पकड़ा गया। बैंक के कर्मचारियों ने बाइक चोर को पकडक¸र पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार संदीप नामदेव आईडीएफसी बैंक का कर्मचारी है। वह सोमवार की सुबह बाइक से ड्यूटी आया था और बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर चाय पीने चला गया था। इस दौरान एक चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले जाने लगा। नजर पड़ते ही वह दौड़ाकर उसे पकड़ा। इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। लोगों ने चोर को पकडक¸र पुलिस के हवाले कर दिया। इस तरह दिन दहाड़े चोर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बाइक चोर से पूछताछ की तो वह अपना नाम विशाल उर्फ देवा अंबस्ट बताया। जो सकालो का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply