Breaking News

अंबिकापुर,@बीमार किशोरी अस्पताल में बेड से गिरी,इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,18 जून 2023 (घटती-घटना)। तबियत खराब होने पर एक किशोरी को प्रतापुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान युवती बेड से नीचे गिर गई थी। इससे उसके सिर में चोट लगा था। यहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर प्रतापपुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूपा पिता ललित राम गोड़ उम्र 15 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगाड़ी की रहने वाली थी। वह पिछले दो माह से नाना के घर पडि़पा रह रही थी। 13 जून को तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 14 जून को वह अस्पताल के बेड से नीचे गिर गई थी। इससे उसके सिर में चोट लगी थी। यहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 18 जून की शाम को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply