Breaking News

अंबिकापुर,@तेज रफ्तार बस सडक¸किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर,3 बाराती घायल

Share


अंबिकापुर,18 जून 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित एनच पर बाराती बस ने सडक¸ किनारे खड़े ट्रक में जाकर ठोकर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त थी। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे 3-4 बाराती घायल हो गए। दुर्घटना का कारण बस की रफ्तार काफी तेज होना बताया जा रहा है और चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में 22 से 23 बाराती सवार थे।
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक सजी 15 डीएक्स 2571 रायगढ़ की ओर से बाराती लेकर अंबिकापुर की ओर आ रही थी। शनिवार की रात अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास सडक¸ किनारे पहले से ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीसी 3161 खड़ा था। बस का चालक नशे में था और काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। लुचकी घाट के पास जैसे ही पहुंचा बस की गति काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो दिया और सडक¸ किनारे खड़े ट्रक में जाकर टक्कर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त थी। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे 3-4 बाराती घायल हो गए। दुर्घटना का कारण बस की रफ्तार काफी तेज होना बताया जा रहा है और चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में 22 से 23 बाराती सवार थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply