Breaking News

अंबिकापुर,@गर्मी के कारण छत का दरवाजा खुला छोड़ सोना पड़ा महंगा, दुकान से 73 हजार रुपए चोरी

Share


अंबिकापुर,17 जून 2023 (घटती-घटना)। शहर के ब्रह्म रोड में एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात भीषण गर्मी के कारण परिवार के लोग छत का दरवाजा खुला छोड़ सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सिढ़ी के रास्ते दुकान में पहुंचकर गल्ला तोडक¸र 73 हजार रुपए पार कर दिया है। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। दुकान संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह भठिया शहर के ब्रह्म रोड स्थित पंचशील गली के रहने वाले हैं। गुरप्रीत सिंह परिवार सहित मकान के ऊपरी मंजिल पर निवास करते हैं और नीचे खालसा ट्रेनिंग कंपनी संचालित है। शुक्रवार की रात भीषण गर्मी के कारण परिवार के लोग छत का दरवाजा खुला छोड़ दिया था और सभी कमरे में सो रहे थे। इसी का फायादा उठाकर चोरों ने सीढ़ी के रास्ते नीचे दुकान में प्रवेश किया और गल्ला तोडक¸र 73 हजार रुपए पार कर दिया। घरवालों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह सोकर उठाने के बाद लगी। दुकान संचालक ने घटना की सूचना थाने में दी गई है। पुलिस द्वारा सीसी टीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply