Breaking News

लखनपुर@ग्राम पोड़ी में महिला सम्मान समारोह आयोजित

Share

लखनपुर,16 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पोड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता व युवा हृदय सम्राट उपेंद्र सिंह पैकरा श्रीमती चंचल उपेन्द्र सिंह पैकरा के द्वारा 16 जून दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3ः00 बजे महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा, विशिष्ट अतिथि डॉ अनुराग सिंह यादव, सचिव संघ जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पोड़ी सरपंच लखनी सिंह पैकरा मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह पैकरा श्रीमती चंचल सिंह के द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात अतिथियों हाथो से क्षेत्र के समूह में जुड़कर कार्य कर रही महिलाओं सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए साल भेट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉक्टर प्यारेलाल जी के द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply