दोनों केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के दिग्गजों के साथ जनता ने भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

प्रतापपुर,11 जून 2023 (घटती-घटना)। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की कर्मस्थली गोविंदपुर में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह फुलस्ते के साथ रेणुका सिंह, रामसवेक पैंकरा व सरगुजा सम्भाग के बड़े नेता शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने माता राजमोहिनी द्वारा आदिवासी समाज को विकास की नई धारा से जोड़ने के लिए किए गए अविस्मरणीय कार्यों के लिए उन्हें नमन करते हुए मोदी सरकार के विकास कार्यों गौरवशाली उपलçधयों को बताते हुए छाीसगढ़ में भूपेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ एकजुट होकर भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया कार्यक्रम के उपरांत आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ माता राजमोहिनी के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीपप्रज्वलन और माल्यापर्ण के साथ हुई।अतिथियों के स्वागत के बाद स्वागत उद्बोधन सूरजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने दिया।उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह फुलस्ते ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने विकास की नई सोच के साथ छाीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था बीस साल पहले मैं छाीसगढ़ आया था और अब आया हूँ,इस बीच काफी परिवर्तन आया है जिसका कारण रमन सिंह के पन्द्रह साल और मोदी सरकार के नौ साल हैं।शुरुआत में यहां कांग्रेस की अजित जोगी की और अब चार सालों से भूपेश बघेल की सरकार है भूपेश बघेल ने छाीसगढ़ के आदिवासियों की उपेक्षा की जनता को गुमराह करते हुए प्रदेश के विकास कार्यों को ठप कर दिया है अब समय आ गया है हम सबको मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में छाीसगढ़ के साथ 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है और प्रदेश में अधूरे पड़े विकास कार्यों को फिर से आगे बढ़ाना है जिससे विकास का दौर फिर से लौटे।डॉ रमन सिंह की सरकार ने पन्द्रह सालों में जो किया वह इतिहास है,हर वर्ग का विकास हुआ था और छाीसगढ़ ने बुलंदियों को छुआ था।मोदी सरकार के नौ साल गौरवशाली हैं,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है,देश में स्वास्थ्य शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुए हुए हैं।हमने ग़रीबों को आवास दिए लेकिन यहां की भूपेश सरकार 16 लाख मकान नहीं बनने दी,आप फिर से भाजपा की सरकार बनाइये,नवम्बर में होने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लीजिये,16 लाख गरीबों के मकान बनाने की जिम्मेदारी मेरी जो हमारा 2024 तक का लक्ष्य है।अपने उद्बोधन में वे भूपेश सरकार जमकर बरसने के साथ मोदी सरकार की उपलçधयां गिनाते नजर आए।उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी सरकार गरीबों के उत्थान और विकास के संकल्प के साथ बनी थी और हमने काम भी किये हैं अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री फुलस्ते ने कहा कि माता राजमोहिनी को जब पद्मश्री मिला तब केंद्र में हमारी पार्टी के साथ बीपी सिंह की सरकार थी।इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में भी भाजपा की सरकार थी,यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा आदिवासी वर्ग का कितना सम्मान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने काम करती है।।।सरगुजा सांसद व केंद्रीय राजमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि माता राजमोहिनी की इस पवित्र कर्मस्थली में हम मोदी सरकार के नौ सालों की उपलçधयां बताने आये हैं।आपने आशीर्वाद दिया था तो पन्द्रह साल में भाजपा ने छाीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।अब कांग्रेस की भूपेश सरकार में चोरी नहीं डकैती हो रही है और पूरा पैसा सोनिया राहुल और प्रियंका गांधी की जेब में जा रहा है।उन्होंने स्वयं के द्वारा कराए गए कार्यो की जानकारी देते हुए अम्बिकापुर से रायपुर तक दिन में इंटरसिटी रेल सहित अन्य रेलों के डीपीआर शीघ्र तैयार होने की जानकारी दी।उन्होंने सरगुजा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्यक्रम होने व पचपन हजार करोड़ से ऊर्जा मरीडोर की शीघ्र घोषणा की जानकारी दी और मोदी सरकार की उपलçधयां बताईं।पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने माता राजमोहिनी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे हम सबके लिए प्रेरणा हैं।सरगुजा में नक्सल समस्या को याद करते हुए कहा कि अजित जोगी कहा करते थे कि ये हमारे और सताए हुए लोग हैं,इनके कारण कई जिंदगियां चली गईं लेकिन छाीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही नक्सल समस्या समाप्त हुई।उन्होंने डॉ रमन सिंह और मोदी सरकार की उपलçधयां गिनाते हुए भूपेश सरकार को घोटालों की सरकार कहा।सम्मेलन के प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की उपçधयाँ बताई और आने वाले चुनाव में छाीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आव्हान उपस्थित जनसमुदाय से किया।कार्यक्रम को डॉ.सीमा जिंदल ने भी सम्बोधित किया जिन्होंने माता राजमोहिनी पर पीएचडी की थी और किताब लिखी है।उन्होंने माता को देश में स्कूलों में पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की,वहीं केंद्रीय मंत्री ने इनका सम्मान भी किया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह के तौर पर माता राजमोहिनी के छायाचित्र भेंट किये गए।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी,महामंत्री अवधेश पांडेय और आभार प्रदर्शन वाड्रफनगर अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा ने किया।इस दौरान अजय गोयल अनुराग सिंह देव श्रीमती रजनी त्रिपाठी विजय नाथ सिंह श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े श्रीमती शकुंतला सिंह गौरीशंकर अग्रवाल ओम प्रकाश जयसवाल विनोद जयसवाल लवकेश पैकरा भाजपा जिला सूरजपुर सरगुजा बलरामपुर के जिला मंडल एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जांबाज कार्यकर्ताओं द्वारा रेवती से कार्यक्रम स्थल गोविंदपुर तक बाइक रैली के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अगवानी किया गया । दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने क्षेत्र के पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा एवं जिला पदाधिकारियों के साथ प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन संघ के जमाने से अलख जगाने वाले भाजपा की पूंजी पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया एवं महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
क्षेत्र के सैकड़ों युवाओ ने कांग्रेसी छोड़कर किया भाजपा प्रवेश….
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेश छोड़कर भाजपा के कार्यशैली और विकास उन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली।इनमें सतीश पटेल, अनिल जायसवाल सहित अन्य शामिल हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।
आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा को किया रवाना…
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह फुलस्ते ने आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा के लिए दो वाहनों में बने रथों को भाजपा का झंडा दिखा रवाना किया।यह रथ भाजपा ने निकाली है जो सम्भाग के पांच जिलों में गांव गांव तक जाएगी।रथ में जनजातीय समाज से जुड़े महान हस्तियों की फ़ोटो है तथा इनकी जानकारी वाली सामग्री है ताकि इन्हें देख जान आदिवासी समाज गौरव की अनुभूति कर सके।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के सभी नेता मौजूद थे।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनजातीय गौरवों का इतिहास जिंदा करने का काम किया है और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजतीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है।
माता राजमोहिनी देवी के पुत्री रामबाई से मिलकर विकास कार्यों का दिया आश्वासन…
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह फुलसते कार्यक्रम के उपरांत गोविंदपुर में माता राजमोहिनी के आश्रम गए और उनकी पुत्री रामबाई के साथ अन्य भक्तों से मिले।आश्रम के अध्यक्ष त्रिभुअन सिंह ने उन्हें आश्रम संचालन की जानकारी देते हुए सामुदायिक भवन निर्माण,आश्रम व रजमेलान में सौंदर्यीकरण व अन्य मांगें रखीं।केंद्रीय मंत्री ने पूरी जानकारी ली और विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने बीस लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया जिसकी घोषणा उन्होंने पूर्व में की थी।इस दौरान भाजपा के अन्य नेता व आश्रम से जुड़े लोग उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur