Breaking News

अंबिकापुर@बीजेपी महिला मोर्चा नगर मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित

Share


नीलम अध्यक्ष प्रियंका व सरिता बनीं महामंत्री

अंबिकापुर,10 जून 2023 (घटती-घटना)। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की अनुशंसा तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फूलेस्वरी सिंह की सहमति से बीजेपी महिला मोर्चा की नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें नीलम राजवाड़े अध्यक्ष तथा प्रियंका चौबे व सरिता जायसवाल महामंत्री मनोनीत की गई। यह जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री दीपक तोमर ने बताया कि कार्यकारिणी में संगीता सोनी, इंदु नेताम तथा पूनम सिंह उपाध्यक्ष, सीमा कश्यप, रेणु भारती तथा प्रतिमा साहू मंत्री बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त शालिनी सिंह कोषाध्यक्ष, लीना सोनी कार्यालय मंत्री, अंजली भगत सोशल मीडिया प्रभारी, तथा कार्यकारिणी सदस्य अंजूषा शर्मा, नीतू सिदार, संध्या चौबे, प्रियंका मिश्रा, नीतू बहरा, लक्ष्मी माली, बिना दुबे, राखी सोनी, कविता सिसोदिया, प्रीति सिंह, सुमन गोस्वामी, हेमलता शर्मा, पूजा नायक, जयंती तिवारी, दीपा केसरी सुमन यादव, मीना जयसवाल, निर्मला सिंह, फली सरकार बनाई गई हैं। बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुए महिला मोर्चा के मजबूती की कामना की है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply