Breaking News

अंबिकापुर@आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,06 जून 2023 (घटती-घटना)। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 48 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। ग्राम चिलमा खुर्द निवासी मृतक पदुम को धारा 302 के तहत 17 मई 2018 को अपर सत्र न्यायाधीश जिला बलरामपुर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद 20 मई 2018 को उसे अंबिकापुर सेंट्रल जेल लाया गया था, जहां चार जून को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बंदी के शव को कजे में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मामले से अवगत कराया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कराया गया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply