Breaking News

अंबिकापुर,@रेशम विभाग के उपसंचालक पर ट्यूबवेल खनन में गड़बड़ी कर लाखों रुपए घोटाला करने का आरोप

Share


अंबिकापुर,06 जून 2023 (घटती-घटना)। रेशम विभाग के उपसंचालक द्वारा ट्यूबवेल खनन में गड़बड़ी तथा पुराने ट्यूबवेल को नया दर्शाकर लाखों रुपये के घोटाले की जांच के आदेश आयुक्त सरगुजा संभाग ने दिए हैं। इस संबंध में डीके सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा 19 अप्रैल को एक शिकायत पत्र आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसमें ग्रामोद्योग संचालनालय छाीसगढ़ (रेशम प्रभाग) रायपुर के द्वारा उप संचालक रेशम अंबिकापुर को उसके अधीनस्थ रेशम केंद्रों पर प्रति नग ट्यूबवेल खनन एवं विद्युत स्थापन हेतु दो लाख 52 हजार 698 रुपये की दर से प्रशासकीय स्वीकृति करते हुए डांडगांव, सुआरपारा, सकालो, सूर एवं उदयपुर के केंद्रों के लिए 12 लाख 63 हजार 490 रुपये स्वीकृत कर भेजा गया। निर्माण एजेंसी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा खंड रावतभाटा रायपुर को नियुक्त किया गया था।उपसंचालक रेशम अंबिकापुर के अधीनस्थ रेशम केंद्रों में ट्यूबवेल खनन हेतु जो प्राक्कलन बनाया गया उसके अनुसार केसिंग पीवीसी लगाना था तथा गहराई 300-350 फीट खनन किया जाना था, जिसके संबंध में प्राक्कलन तैयार किया गया और उसी के अनुसार राशि भुगतान की गई। इधर उप संचालक रेशम अंबिकापुर के द्वारा पूरी राशि का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से संबंधित निर्माण एजेंसी को कर दिया गया। ना तो कार्य की पूर्णता प्रमाण पत्र लिया गया और ना ही कार्य की गहराई एवं केसिंग का अवलोकन किया गया। सिर्फ कागजों में ट्यूबवेल उत्खनन दर्शाकर पूरी राशि आपस में बंदरबांट कर लिया गया। उपरोक्त आवंटन के संबंध में ट्यूबवेल उत्खनन करने हेतु शासन के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन उपसंचालक रेशम अंबिकापुर के द्वारा नहीं किया गया। जैसे-तैसे राशि का भुगतान कर दिया गया ना ही विद्युत स्थापना सही तरीके से की गई और ना ही कोई दस्तावेज उपरोक्त कार्य पूर्णता के संबंध में लिया गया। कार्यालय उपसंचालक रेशम अंबिकापुर के द्वारा दिनांक 31/5/2021 को एक पत्र कार्यपालन अभियंता पीएचई अंबिकापुर को लिखा गया, जिसमें ट्यूबवेल उत्खनन के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया तथा उत्खनन का स्थान रेशम केंद्र गेरसा, रेशम केंद्र मंगारी दोनों जनपद पंचायत सीतापुर, रेशम केंद्र बतौली, जनपद पंचायत बतौली, रेशम केंद्र डांडगांव, रेशम केंद्र लमगांव दोनों जनपद पंचायत लुण्ड्रा, रेशम केंद्र दरिमा जनपद पंचायत अंबिकापुर का उल्लेख किया गया है, जबकि आवंटन आदेश में दूसरे केंद्रों का नाम दिया गया है। उपसंचालक रेशम के द्वारा मनमानी तरीके से उक्त ट्यूबवेल उत्खनन कराया गया है और गड़बड़ी की गई है। डीके सोनी के द्वारा उपरोक्त कार्यो के संबंध में उप संचालक रेशम अंबिकापुर से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन उपसंचालक रेशम के द्वारा जानकारी देने में काफी हीला-हवाली की गई, जो भी जानकारी दी गई वह अधूरी एवं भ्रामक है, क्योंकि पूरी जानकारी देने में घोटाले का खुलासा हो जाता। उक्त संबंध में कमिश्नर से डीके सोनी ने शिकायत की, जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा दिनांक 25 मई 2023 को अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंबिकापुर को पत्र लिखते हुए उल्लेखित तथ्यों की जांच कराकर बिंदुवार तथ्यात्मक प्रतिवेदन अभिमत सहित सात दिवस के भीतर कार्यालय को उपलध कराने का आदेश दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply