Breaking News

अंबिकापुर@मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सच्चे रामभक्त: राजेश दुबे

Share


अंबिकापुर,05 जून 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने कहा कि छाीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम के ननिहाल छाीसगढ़ के चंद्रखुरी में माता कौशल्या मंदिर का भव्य निर्माण करवाया। भांचा राम के वनवास के समय छाीसगढ़ में विचरण किए हुए स्थानों एवं रास्तों की खोज करवाकर राम वन गमन पथ का निर्माण कर भव्यता प्रदान करते हुए अमजनता के दर्शनार्थ समर्पित किया। छाीसगढ़ के गांवों में रामायण पाठ हेतु रामायण मंडलियों का गठन कर रामायण गान हेतु सामग्री उपलध कराकर उन्हे प्रोत्साहित किया गया। रामायण गान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भूपेश बघेल के द्वारा रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय भव्य रामायण गान की प्रतियोगिता के सफल आयोजन से साबित होता है कि भूपेश बघेल सच्चे राम भक्त हैं। उन्होंने भाजपा के केंदीय मंत्री अश्विनी चौबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री छाीसगढ़ में रामायण गान के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ऐतिहासिक आयोजन से बौखला उठे हैं, उनके अनर्गल बयान से ये स्पष्ट हो गया है कि कालनेमी कौन है? रामायण गान होने से दुखी और क्षुध कौन हुआ है? केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहले डॉ. रमन सिंह से पूछें कि 15 वर्षों के भाजपा शासन में माता कौशल्या मंदिर का निर्माण क्यों नहीं हुआ, राम वन गमन पथ का निर्माण क्यों नहीं हुआ?


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply