Breaking News

अंबिकापुर@पिता का शव रिश्ते में लगने वाले चाचा एवं शिक्षक के घर के सामने रखकर किया हंगामा

Share


मौके पर पहुंची पुलिस मामला कराया शांत
अंबिकापुर, 04 जून 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर निवासी एक युवक अपने पिता का शव रायपुर से शव वाहन में लेकर लखनपुर पहुंचा। यहां उसने रिश्ते में लगने वाले चाचा एवं शिक्षक के घर के सामने शव वाहन खड़ा कर दिया और हंगामा करने लगा। उसने रिश्तेदार पर पिता की जमीन फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप लगाया। उसने कहा कि जमीन हड़प लिए जाने के सदमे में मेरे पिता की मौत हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लखनपुर पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
अंबिकापुर के केनाबांध निवासी घासीराम रजक 52 वर्ष की तबीयत कुछ दिन पहले बिगड़ी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। रायपुर में इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। उसका बेटा अजय रजक शव लेकर शव वाहन में अंबिकापुर आ रहा था। रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह लखनपुर पहुंचा। लखनपुर के वार्ड क्रमांक 7 पैलेस रोड में उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा व शिक्षक राकेश रजक के घर के सामने शव वाहन खड़ा कर वह हंगामा करने लगा। उसने रिश्तेदार शिक्षक पर पिता की जमीन फर्जी तरीके से हड़पने व अपने नाम करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर पुलिस ने कहा कि वह एक शिकायती आवेदन दे दे तो जांच हो जाएगी। इस पर युवक ने कहा कि कई आवेदन दे चुका हूं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply