अंबिकापुर,31 मई 2023 (घटती-घटना)। शहर के एक युवक ने मंगलवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा लिया। परिजन ने देखा तो उेस फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार करण पिता दीवाकर उम्र 27 वर्ष शहर के केदारपुर का रहने वाला है। वह एक निजी विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात को वह कमरा बंद कर फांसी लगा लिया। परिजन उसे खाना खाने के लिए दरवाजा खोलवाने की कोशिश किए तो वह अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा था। परिजन कमरे के पीछे खिडक¸ी से जाकर देखे तो वह कमरे में फंदे पर लटका था। परिजन किसी तरह उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur