Breaking News

अंबिकापुर,@चाकू से हमला कर किशोर की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Share


अंबिकापुर,31 मई 2023 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह में 29 मई की रात को एक किशोर पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। किशोर एक लडक¸ी के साथ खेत में था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय मयंक बघेल पिता कृष्णा बघेल धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह का रहने वाला था। 29 मई की रात को मयंक के चाचा फुलसाय गांव में ही आईपीएल मैच अन्य लोगों के साथ देख रहा था। तभी पड़ोस का एक युवक ने आकर बताया कि मयंक को किसी ने चाकू मार दिया है वह खेत में पड़ा है। सूचना पर मयंक का चचा बाइक से पहुंचा। वहां मयंक घायल पड़ा था और साथ में एक लडक¸ी थी। पूछने पर लडक¸ी ने बताई की एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में टार्च लेकर आया और मयंक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वह अपने हाथ में कुलहाड़ी भी रखा था। जिसे झुमाझटकी के दौरान मयंक ने छिन लिया है। चाकू मारने के बाद वह भाग गया है। चाचा मयंक को लेकर सडक¸ पर पहुंचे और घर वाले उसे इलाज के लिए कार से धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे 30 मई की सुबह इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज केदौरान शाम की उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply