किसानों के खेतों में धान की हुई है बम्पर पैदावार, अब किसान चिंतित, धान घर लाएं या ना लाएं, धान खरीदी में है विलंब, बारिश से भी भीग सकता है धान वहीं घर लाने पर प्रशासन कर रहा कार्यवाही
बैकु΄ठपुर 21 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। धान खरीदी से पहले किसानों के धान की होने लगी जप्ती, एक बार फिर किसानों पर मौजूदा प्रदेश सरकार की प्रशासन कर रही कार्यवाही, किसान धान को घर में ना लाए तो क्या खेतों में छोड़ दे भाजपा। अब तक 4 किसानो के धान पर प्रशासन ने की कार्यवाही किसान अपने ही धान को लेकर चिंतित, एक पर फिर प्रशासनिक कार्यवाही से किसानो की बढ़ी परेशनी।
भाजपा किसान मोर्चा कोरिया जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन व जिला प्रशासन पर यह आरोप लगाया है कि किसानों के खेतों में धान की बम्पर पैदावार हुई है इस वर्ष और किसान लगातार धान मिसाई कर धान को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहें हैं क्योंकि बारिश का डर भी किसानों को सता रहा है वहीं बादल आसमान में छाए हुए हैं, एक तरफ किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने की जुगत में लगा है वहीं शासन ने इस वर्ष धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाकर भी किसानों को चिंता में डाल दिया है क्योंकि देर से खरीदी की वजह किसान इसबात को लेकर परेशान हैं कि यदि धान खेतों में छोड़ दिया तो धान बारिश होने पर खराब हो जाएगा वहीं यदि वह धान घर ले जाता है तो प्रशासनिक कार्यवाही और धान की जब्ती का डर है क्योंकि धान जब्ती की कार्यवाही प्रशासन कर रहा है।
अनिल जायसवाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रशासन धान की जब्ती कर रहा है क्योंकि बम्पर पैदावार धान की खरीदी शासन पूरी तरह नहीं करना चाहती वहीं इसलिए प्रशासनिक अधिकारी गांव गांव घूम घूमकर धान जब्ती की कार्यवाही कर रहा है जिससे धान की कम खरीदी करनी पड़े। जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने यह भी कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार 1 नवम्बर से धान खरीदा करती थी वहीं वर्तमान सरकार ने धान खरीदी को एक माह विलम्ब से करने का निर्णय लिया है जो किसानों के हित मे सही नहीं है क्योंकि किसानों को अगली फसल भी लेनी है और उसके लिए किसानों को पैसों की जरूरत भी होगी और साथ ही उन्हें समय की भी जरूरत होगी यदि शासन समय पर धान की खरीदी करने का निर्णय लेती तो किसानों को न तो धान की सुरक्षा को लेकर चिंता करनी पड़ती और न ही उन्हें अगली फसल के लिए पैसों की दिक्कत होती। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा अनिल जायसवाल ने यह भी कहा कि सरकार जल्द से जल्द धान खरीदी आरंभ करे और किसानों की चिंता दूर करे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur