Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,28 मई 2023 (घटती-घटना)।शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनेया निवासी नवीन टोप्पो शादी का झांसा देकर 12 अपै्रल 2019 से 4 मई 2023 तक बलात्कार करता रहा। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, उप निरीक्षक अनीता आयाम, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply