Breaking News

अंबिकापुर,@झीरम कांड में शहीद नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

Share


अंबिकापुर, 25 मई 2023 (घटती-घटना)। बस्तर के झीरम घाटी में एक दशक पूर्व हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और सुरक्षा बलों को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद नंद कुमार पटेल उनके पुत्र दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, अल्ला नूर, योगेंद्र शर्मा सहित अन्य के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। परिवर्तन यात्रा लेकर निकले कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर दिया था। दरभा की सभा में उपस्थित और घटना से बाल-बाल बचे औषधिय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने झीरम की घटना क्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, दुर्गेश गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, सैय्यद अख्तर हुसैन, संजय सिंह, आशीष वर्मा, अतुल तिवारी, संजय सिंह, सुनील मिश्रा, कृष्णा, प्रभात रंजन सिन्हा, उाम राजवाड़े, रजनीश सिंह, विकास केशरी, मिथुन सिंह, हरभजन भामरा, अभिषेक शुक्ला, शकीला परवीन, प्रिंस, पंकज, मिथुन सिंह सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply