Breaking News

अंबिकापुर@रात दो बजे घर से भागकर वृद्धा ने तालाब में कूदकर दी जान

Share


अंबिकापुर,24 मई 2023 (घटती-घटना)। एक वृद्धा ने नेहरू वार्ड स्थित करसू तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर नगर निगम के कर्मचारी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान दर्रीपारा निवासी रामरति के रूप में की गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह अचानक रात करीब 2 बजे घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामरति पति स्व. देवसाय मुंडा शहर के दर्रीपारा की रहने वाली थी। वह मंगलवार की रात करीब 2 बजे अचानक घर से निकल कर कहीं चली गई थी। जानकारी होने पर परिजन रात में ही उसकी तलाशी शुरू कर दी पर कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह भी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इधर रामरति नहरू वार्ड सतिपारा स्थित करसू तालाब के पास पहुंची और कूद गई। करसू तालाब के पास की ही एक 8 वर्षीय बच्ची ने महिला को तालाब में कूदते दिखी। बच्ची ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों की दी। लोग देखने के लिए तालाब के किनारे पहुुंच गए पर महिला का पता नहीं चल रहा था। लोगों ने घटना की जानकारी वार्ड के पार्षद को दी। पार्षद ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई पुष्पा तिर्की महिला प्रधान आरक्षक के साथ मौके पर पहुंची और नगर निगम के कर्मचारी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नगर निगम के कर्मचारी ने ही मृतका के पहचान दर्रीपारा निवासी के रूप में की। इसके बाद महिला के परिजन को बुलाया गया और पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply