Breaking News

अंबिकापुर@जिले से खनिजों का हो रहा दोहन,विभाग मौन : भाजयुमो

Share


अंबिकापुर,22 मई 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल द्वारा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत सिंह के नेतृत्व में जिला खनिज अधिकारी के नाक के नीचे खनिज विभाग में हो रहे अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपते हुए जिला खनिज अधिकारी एवं उनके विभाग के जो भ्रष्ट अधिकारी हैं भाजयुमो ने उनके ऊपर आरोप लगाया कि सरगुजा जिले में दूसरे जिला के बालू और कोयले की अवैध परिवहन फर्जी रॉयल्टी के आधार पर हो रहा है। इसके अलावा अंबिकापुर से सटे खनिज एवं पहाड़ी क्षेत्र जहां प्रचुर मात्रा में मुरम और पत्थर हैं ऐसे गाड़ाघाट ,सोनपुर ,परसा ,डिगमा अजीरमा जैसे इलाकों में जो धड़ल्ले खनिज विभाग के मिलीभगत से खुदाई और अवैध परिवहन हो रहा है और जो मुनाफा हो रहा है उसमें जो बंदरबांट किया जा रहा है। उसको तत्काल रोका जाए नहीं तो भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू को आगाह कराया है कि यदि 7 दिन के भीतर या व्यवस्था नहीं सुधरती है तो अगर खनिज विभाग में कोई गड़बड़ी होती है और छाीसगढ़ राजस्व को नुकसान होता है उसकी जिम्मेदारी केवल केवल जिला खनिज अधिकारी की होगी और भाजयुमो जिला अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए कलेक्टर से खनिज अधिकारी के ऊपर करने का मांग करेगी जिस अधिकारी की मिलीभगत से सरगुजा की खनिज संपदा नष्ट हो रही है जिसने खनिज संपदा को माफियाओं के हाथ में सौंप दिया है आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निश्चल प्रताप सिंह , भाजयुमो के जिला महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी संजीव वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निशांत सिंह ,मार्कंडेय तिवारी, सक्षम गुप्ता, नगर महामंत्री विकास गुप्ता उपाध्यक्ष शानू कश्यप, अनीश सिंह, मंत्री वीर सोनी,अनुराग शुक्ला सत्यम साहू , अभिमन्यु श्रीवास्तव आशीष अग्रवाल अंशुल अग्रहरी, अभिषेक सिंह, राहुल मंडल नीरज दुबे जय सिंह तरुण सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply