Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,21 मई 2023 (घटती-घटना)।बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामाशंकर यादव पिता हरीनाथ यादव उम्र 30 वर्ष बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरगोती का रहने वाला था। रमाशंकर 20 मई की सुबह 10 बजे मवेशी गांव में ही सडक¸ किनारे मवेशी चरा रहा था। इस दौरान बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएम 4421 का चालक ने रामाशंकर को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेतहर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मैत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply