अंबिकापुर,20 मई 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ पीएससी परीक्षा में अनियमितता, भ्रष्टाचार, पक्षपात एवं छाीसगढ़ के युवाओं के हितों पर कुठाराघात का आरोप लगाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच संपर्क अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के परिवार से जिस प्रकार से सलेक्शन हुआ है तथा अन्य अधिकारियों के परिवार के सदस्यों का भी जिस प्रकार से सलेक्शन हुआ है, उससे यह स्पष्ट होता है कि सामान्य छाीसगढ़ के युवाओं के साथ धोखा हो रहा है और जब पीएससी जैसी संस्था निष्पक्ष नहीं रहेंगी तो छाीसगढ़ के युवाओं का भरोसा इस सरकार से उठेगा ही। इसकी निष्पक्ष जांच करके टामन सिंह सोनवानी को बर्खास्त करें नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोघ कश्यप, मनीष दुबे ने कहा कि छाीसगढ़ सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। रोजगार देने के नाम पर, बेरोजगारी भाा के नाम पर तथा अब परीक्षा में भी युवाओं को धोखा मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष अनीश सिंह एवं प्रचार- प्रसार प्रमुख निशांत सिंह गोल्डी ने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हस्ताक्षर अभियान में लाइब्रेरी, चौक- चौराहे तथा परीक्षार्थियों से मिलकर छाीसगढ़ लोक सेवा आयोग के काले कारनामों के बारे में बताया गया इस दौरान अविनाश कुशवाहा, हिमांशु सिंह सिंगर, सुमित ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur