अंबिकापुर,18 मई 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा सीतापुर के दौरे पर हैं. यहां वह अपने अस्थायी निवास में लगातार चौपाल लगाकर लोगों की समस्याए सुन रहे हैं.
मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा के इस दौरे में अपने आवास पर जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान वो चौपाल में मौजूद अधिकारियों को फरियादियों और क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल निपटाने के निर्देश भी दे रहे हैं. जन चौपाल में लोगों की समस्या सुनने के बाद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत स्थानीय नेताओं और पूरे लाव लश्कर के साथ पैदल साप्ताहिक बाजार पहुंच गए. बाजार में लोगों से मिलते हुए उन्होंने ठेठ देहाती स्टाइल में घुटनों के बल बैठकर सजी खरीदी. बादे वे अपने काफिले के साथ काराबेल गांव के लिए रवाना हो गए, यहां वह तीन दिवसीय आशीष प्रार्थना महोत्सव होंगे।.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur