Breaking News

अंबिकापुर@मानवता को शर्मसार करने का मामला, झाड़ी में मिला नवताज का शव

Share


अंबिकापुर,18 मई 2023 (घटती-घटना)। मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को झाडिय़ों में फैंका और फरार हो गई। नवजात बच्चे का शव गुरुवार झाडिय़ों में पड़ा मिला। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। शरीर के नीजे से आधे हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था। जिस स्थाल पर नवजात के शव मिले हैं वहां आस पास कई निजी अस्पताल संचालित है। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पास में ही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कजे में लेकर जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार गरुवार की सुबह एक व्यक्ति शहर के केडी अस्पताल बिहीबाड़ी के पास कटहल तोडऩे पहुंचा था। वहां झाडिय़ों में एक नवजात शिशु को देखा तो उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रतिक्षा बस स्टैंड सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई अभिषेक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि शव जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। शरीर के नीजे से आधे हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम करवाने के बाद काफन-दफन करवा दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply