Breaking News

अम्बिकापुर,@घर के बाहर से ऑटो चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Share

अम्बिकापुर,16 मई 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे सडक¸ पर खड़े ऑटो को पार कर दिया है। ऑटो चालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑटो चोरी करते चोर घटनास्थल के पास लेगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। ऑटो चालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनोज कश्यप शहर के ब्रह्मरोड का रहने वाला है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपनी ऑटो क्रमांक सीजी 15 सीवाई 8817 को 12 मई की रात को घर के पीछे सडक¸ पर खड़ा किया था। इस दौरान अज्ञात चोर ने ऑटो को पार कर दी। सुबह उठा तो ऑटो नहीं थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला की घटना दिवस रात करीब 11.55 बजे अज्ञात चोर द्वारा ऑटो चोरी कर ले जाते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। ऑटो चालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply