- संवाददाता –
अंबिकापुर,15 मई 2023 (घटती-घटना)। गर्मियों की छुट्टी शुरू होते ही बच्चों में काफी उत्साह नजर आता है। गर्मियों के छुट्टी के दौरान बच्चों के समग्र विकास एवं कौशल विकास को ध्यान में रखकर आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप में पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के बच्चों को पेंटिंग एवं डांस क्लास कि सुविधा प्राप्त होंगी, कुशल प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों के कौशल विकास हेतु प्रतिदिन प्रशिक्षण क्लास का आयोजन किया जायगा। पेंटिंग क्लास प्रत्येक दिवस 4 से 5 बजे शाम तक एवं डांस क्लास 5.30 बजे से 6.30 बजे शाम तक केवल रविवार को छोडक¸र प्रतिदिन आयोजित किया जायगा। स्नेह छाया डे केयर सेंटर पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में शुरू कि गई एक अभिनव पहल है। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के बच्चों के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ रहने की व्यवस्था की गई है। जिसमें बच्चे विभिन्न आधुनिक संसाधनों से चित परिचित होकर स्वयं को कुशल बना पाने में सामर्थ्य हो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तारल गर्ग ने अपने कहा कि बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम की शुरुवात किया जाना आगामी पिढ़ी के लिए बेहतर कार्ययोजना को दिखता हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिसिंग में पेंटिंग एवं डांस क्लास का प्रशिक्षण देना एक नई शुरुवात है। समर कैंप के उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उदबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों कि प्रतिभा उभर के आती है। हर बच्चे में कोई ना कोई विशेष गुण होता हैं उसे उभारने की जिम्मेदारी हम सबकी हैं, बच्चों को पॉजिटिव डायरेक्शन में आगे बढ़ाए, हमें ऐसी व्यवस्था बनानी हैं जिससे पुलिस परिवार के बच्चे सरल समझदार एवं अनुशासित हो, हमारे साथ साथ आप सभी पेरेंट्स को भी इस कार्यक्रम मे योगदान करने की आवश्यकता हैं, आप सभी इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाये एवं इस एक महीने के प्रशिक्षण के पश्चात बच्चे अपनी प्रतिभा हम सबके सामने रखेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur