अंबिकापुर, 14 मई 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोपाल रजवार पिता रामकुमार रजवार उम्र 38 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेवरा का रहनेवाला था। वह शुक्रवार को बाइक से गांव के ही महेश राजवाड़े के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम बोदा गया था। वहां से शनिवार को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोदा के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई। जबकि महेश का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur