-दीपक मिश्रा-
कांकेर,11 मई 2023 (ए)। ईडी द्वारा प्रदेश में दो हजार करोड़ शराब घोटाला उजागर किए जाने के बाद भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा मंडल धनेलीकन्हार ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अनेक आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का एक नया घोटाला शराब घोटाला सामने आया है। ईडी ने प्रेस नोट जारी कर शराब बिक्री में कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग 2000 करोड़ की कमीशन खोरी कर घोटाला किए जाने का खुलासा किया है। शराब बंदी के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई और शराब बंदी तो नहीं की, बल्कि प्रदेश में बिक्री बढ़ गई है। ईडी की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार खुद इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है। जिसमें मण्डल अध्यक्ष पंचुराम नायक , महामंत्री लोकेश्वर सेन , डाकेश साहू , मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा साहू , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमलाल गढि़या , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मधुसुदन साहू , नरसीग नायक,मंडल मंत्री मकसुदन गांवर,कार्यालय मंत्री रमेश साहू , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमर सिंग बढई , साधुराम मंडावी ,दीपक पान्डेय ,मोहन यादव , संजु जैन,खेमलाल साहू अन्य भाजपा जन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur