Breaking News

अंबिकापुर@पीजी कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार 12 व 13 मई को,देश-विदेश के ख्यातिलध विद्वान होंगे शामिल

Share


अंबिकापुर, 11 मई 2023 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय अंबिकापुर में अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 12 एवं 13 मई को किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश-विदेश के ख्याति लध विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक जय नारायण पांडे ने बताया कि 12, 13 मई को आयोजित होने वाले इस सेमिनार में पर्यावरण स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। सरगुजा की धरती पर राजीव गांधी पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार है इस समय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की सक्रियता से अंबिकापुर सरगुजा संभाग के बौद्धिक विमर्श का केंद्र बना हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला ने इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के बारे में कहा कि हमारी कोशिश है कि हम वर्तमान अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वरोजगार हेतु अपने बच्चों को प्रेरित कर सकें। मैं चाहता हूं कि राजीव गांधी पीजी कॉलेज भविष्य में एक ऐसे केंद्र के रूप में उभरे जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सके। यह सेमिनार इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है सेमिनार में देश विदेश के लगभग 200 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सेमिनार स्मारिका 12 मई को उद्घाटन सत्र में जारी की जाएगी। सेमिनार के ऑर्गेनाइजिंग सह सचिव डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि सरगुजा की धरती में एक सम्मोहन है, देश दुनिया से जो भी लोग यहां आते हैं इस धरती से प्यार कर बैठते हैं। इसके साथ ही सरगुजा की बौद्धिकता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है । यह सेमिनार सरगुजा की पहचान को और समृद्ध करने में सहायक होगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply