अम्बिकापुर,11 मई २०२३(घटती-घटना)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विद्यालय सुभाषनगर अम्बिकापुर में सत्र २०२२-२३ हाईस्कूल सर्टीफि केट परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा।विद्यालय की प्राचार्य सुश्री शबीना खान के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कक्षा १० वीं में रिया मातवार ८६ प्रतिशत लेकर आगे रही। वहीं सोनम अग्रवाल ७२ प्रतिशत,आंचल विश्वकर्मा ६७ प्रतिशत, सुमन सिंह ६५ प्रतिशत, अभिषेक सिंह ६१ प्रतिशत,पायल सिंह ५७.५ प्रतिशत आंचल सिंह ५७ प्रतिशत,अभिषेक यादव ५४.८ प्रतिशत चंचला सिंह ५४.४ प्रतिशत,मोन्ती गाईन ५३.५प्रतिशत व आयुष सोनी ५० प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थी को हाईस्कूल मा0शि0मण्डल के परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने व उनके टीचर पूजा गुप्ता, दिपेश,साधत मजुमदार रश्मिी तिर्की,सपना शुक्ला व ममता कुजूर, ढेरों बधाई के पात्र बताया हैं। अंत में विद्यालय के संचालक कमल सिंह ने सभी सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के अच्छे परिणाम से ही विद्यालय का नाम रोशन होता है। कहते हैं ‘‘दिया बाती और तेल तीनोंको अपने आकार में ढलना और कायम रहना पड़ता है तब दीपक की रोशनी में विद्यार्थी का जीवन पोषण होता है। प्राचार्य शबीना खान ने विद्याथिर््ायों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur