जान बचाकर भागे युवक, पुलिस कर रही मामले में जांच
अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)। ।रविवार की रात अंबिकापुर से कार में सवार होकर एक शादी समारोह में लखनपुर जा रहे तीन युवती व दो युवक के साथ मारपीट वह कार में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। उक्त घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्टी कला की बताई जा रही है। कार में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों के द्वारा गांव के एक युवक को ठोकर मार दी गई थी जिससे वहां के लोग आक्रोशित हो गए थे। गुस्साए लोगों ने कार में सवार युवतियों के साथ भी मारपीट की। घटना के समय किसी तरह कार में सवार युवकों ने अपनी जान बचाई। देर रात दोनों ही पक्ष के लोग मणिपुर थाना पहुंचे थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीती रात मूलतः करजी क्षेत्र की तीन युवती और दो युवक कार से लखनपुर की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक युवती अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। मार्ग में भिट्टी कला के पास एक शादी कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा मोटरसाइकिल रोड में खड़ी कर दी गई थी। कार में सवार युवकों के अनुसार उनके द्वारा मोटरसाइकिल हटाने की बात कही गई जिसके बाद वहां के लोग भड़क गए और कार में तोड़फोड़ के साथ साथ मारपीट भी शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के अनुसार कार में सवार लोगों के द्वारा गांव के एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया गया जिससे वह घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद देर रात दोनों ही पक्ष मणीपुर थाना पहुंचे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur