Breaking News

अंबिकापुर@आम पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई ग्रामीण की मिली लाश

Share

अंबिकापुर,08 मई 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के बेलखारिखा में एक व्यक्ति की लाश आम पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पूर्व जिसकी पत्नी की लाश घर में मिली थी तब से यह लापता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार भोला राम नगेशिया मोहनपुर का रहने वाला था। वह पिछले 4 महीनों से अमीर साय के घर पर बेलखारिखा में पत्नी के साथ रहता था। 4 दिन पूर्व इसकी पत्नी की लाश घर में मिली थी। तब से भोला राम लापता था। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने भोला राम की लाश फांसी पर लटकी हुई गांव के ही आम पेड़ पर देखा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply