Breaking News

अंबिकापुर@12 लीटर महुआ शराब व 120 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,03 मई 2023(घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता दल ने शहर के महामाया पारा नावागढ़ में छापेमारी कर 12 लीटर महुआ शराब व 120 किलो महुआ लहान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के उडऩदस्ता दल कोतवाली थाना अंतर्गत महामाया पारा नवागढ़ अवैध महुआ शराब तैयार कर बेचने की जानकारी मिली थी। टीम ने 3 मई को नवागढ़ निवासी योगेश सारथी के घर छोमपरी की। छापेमारी में योगेश के कजे से 12 लीटर महुआ शराब 120 किलो महुआ लहान बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी योगेश सारथी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क च, 34(2 ) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। संपूर्ण कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम एवं आरक्षक अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा, गणेश पांडे एवं महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।

Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply