Breaking News

अंबिकापुर@खनिज के अवैध परिवहन में लगे 6 वाहनों पर कार्रवाई,वसूले गए 1 लाख 28 हजार रुपए

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,02 मई 2023 (घटती-घटना)।
    खनिज के अवैध परिवहन में लगे वाहनों पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने 6 वाहनों से 1 लाख 28 हजार 200 रुपए की चालानी कार्रवाई की है।
    मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व मं पुलिस एवं प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन कर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल, खनिज निरीक्षक विवेक साहू एवं पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा धौरपुर थाना अंतर्गत खनिज के अवैध परिवहन किए जाने पर 3 ट्रैक्टर, 1 ट्रिपर, 1 हाईवा, 1 ट्राला को जत किया गया एवं मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए सभी मामलों में कुल 1 लाख 28 हजार 200 रुपये की चालानी कार्रवाई करते हुए गौड़ खनिज अधिनियम 2015 नियम 71 के तहत कार्रवाई की गई।

Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply