
अंबिकापुर,28 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। डॉ0भीमराव अम्बेडकर विद्यालय सुभाषनगर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें परीक्षार्थीयों रका रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रचार्य सुश्री शबीना खान के द्वारा बताया गया कि सब 2022-23 का परीक्षा परिणाम विद्यालय के कक्षा नर्सरी में आरव घोष ९० प्रतिशत , कक्षा-पहली में सोयब खान 92 प्रतिशत, वहीं दूसरी कक्षा में वंशिका भारद्वाज 96 प्रतिशत, तीसरी नीधि दास 93 प्रतिशत , चौथी आशी सुतार, पांचवी स्नेघा गुप्ता 97 प्रतिशत, छठवी में विभूति अग्रवाल 97 प्रतिशत, सातवी में अनीसा पाल 97 प्रतिशत आठवी की पूर्णिमा पटेल 92 प्रतिशत, वही कक्षा नवमी में किरण अगारिया 95 प्रतिशत, लेकर अव्वल रही है। जो बधाई के पात्र है।
विद्यालय के प्राचार्या शबीना खान द्वारा बताया गया कि हम समाज के शिक्षा के क्षेत्र में विद्यायलीन फीस ही कम लिया जाता है। ताकि समाज में साक्षरता का स्तर बढ़ाया जा सके। विद्यालय में अच्छे योग्यता शिक्षिका व शिक्षक के द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम छाीसगढ़ बोर्ड की पुस्तकों से अध्यापन कराया जाता है। इसके साथ शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का पूर्ण रूपेण पालन गरीब बच्चों के एक में कराया जाता हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur