- कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों से 80 नग अमानक साइलेंसर एवं 20 नग वाहन चालकों से, कुल 100 नग अवैध साइलेंसर किये गए जत
अंबिकापुर,27 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शहर की सडक¸ों पर तेज व कर्कश आवाज वाले अमानक सायलेंसरों से आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को संज्ञान में लेकर आईजी राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अमानक साइलेंसर के विक्रय एवं उपयोग पर सख्त कार्रवाई कर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में चार अलग अलग विशेष टीम का गठन कर नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन एवं विशेष टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अलग अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान शहर के मुख्य ऑटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता, एवं वाहन रिपेयर शॉप पर सख्त कार्यवाही करते हुए विशेष पुलिस टीम द्वारा सरप्राइज चेकिंग की गई, कार्यवाही के दौरान मालिक ऑटो पार्ट्स गांधी चौक से 9 नग, मालिक ऑटो पार्ट्स से ब्रम्ह रोड से 61 नग, बुलेट राइड प्रतापपुर नाका से 10 नग, कुल 80 नग अमानक साइलेंसर मौक¸े पर जत किये गए अन्य ऑटो पार्ट्स दुकानों की भी चेकिंग पुलिस टीम द्वारा की गई जो अमानक साइलेंसर नहीं होना पाया गया दूकान संचालकों को अमानक साइलेंसर विक्रय करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सरप्राइज चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज वाले अमानक साइलेंसर का उपयोग करते 20 वाहन चालक मौक¸े पर पकडे गए जो मौक¸े पर ही पुलिस टीम द्वारा उक्त साइलेंसरो को खुलवाकर नये साइलेंसर लगाने पश्चात चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर वाहन चालकों को छोड़ा गया, सरगुजा पुलिस के विशेष अभियान के तहत कुल 100 अमानक साइलेंसर जप्त किये गए हैं,अमानक साइलेंसर विक्रेताओं पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग,बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक जयदीप सिंह,मंटू गुप्ता, विमल सिंह, उमेश गुप्ता,रुपेश महंत,चंचलेश सोनवानी, सूरज राय,अमित राजवाड़े एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।
सरगुजा पुलिस की अपील
सरगुजा पुलिस ऑटो पार्ट्स दूकान संचालको एवं आमनागरिकों से अपील करती हैं की ऐसे करकश अमानक साइलेंसरो का विक्रय ना करें एवं आमनागरिक इन अमानक साइलेंसर का उपयोग अपने वाहनो मे ना करें,अमानक साइलेंसर विक्रय करते पाये जाने पर एवं उपयोग करने की शिकायत पर सरगुजा पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur