अंबिकापुर,26 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। तलवार व चैन स्पॉकेट से बने हथियार दिखा कर एक युवक आने जाने वाले लोगों को डारा धमका रहा था और वीडियो बना रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से तलवार व चैन स्पॉकेट से बने हथियार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाधियाचुआं चौक के पास 25 अपै्रल को एक युवक हाथ में तलवार व चैन स्पॉकेट से बने हथियार लेकर आमनागरिकों को आतंकित करते हुए मोबाइल से वीडिया बना रहा था। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी अनिकेत चौधरी निवासी बौरीपारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से तलवार व चैन स्पॉकेट से बने हथियार जत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने पर पता चला कि अन्य आरोपी अभय किंडो एवं मनोज प्रजापति द्वारा भी सोशल मीडिया में आपçाजनक फोटो अपलोड करना पाया गया है। पुलिस ने आरोपी अभय किंडो निवासी खैरबार एवं मनोज प्रजापति साकिन बौरिपारा को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ 151, 107, 116 (3) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं आरोपी आरोपी अनिकेत चौधरी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, आरक्षक चंचलेश सोनवानी, लालमोहन सिंह, सूरज राय एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur