Breaking News

अंबिकापुर@शेयर बाजार में रुपए लगाने का झांसा देकर 12 लाख 65 हजार की ठगी

Share

अंबिकापुर, 24 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शेयर बाजार में रुपए लगाकर अधिक फायदा कमाने का झांसा देकर लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण से 12 लाख 65 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धौरपुर के ग्राम भेडिय़ा के रहने वाला मुलायम सिंह यादव पिता महेश्वर यादव वर्तमान में लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम बटवाही के यादव पारा में परिवार सहित रहता है। प्रार्थी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि फरवरी माह में उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया जिसने अपना नाम प्रभा श्रीवास्तव बताया था। महिला द्वारा स्वयं को द एफएक्स वर्ल्ड नामक एक कंपनी का प्रोपराईटर बताया और कहा कि कंपनी द्वारा शेयर बाजार में जानकारों के माध्यम से रुपए लगाए जाते हैं। महिला ने ग्रामीण को भी रुपए लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर मुलायम सिंह यादव ने एक माह के भीतर ही अपने परिचितों व रिश्तेदारों से उधार रुपए लेकर चौदह बार में 12 लाख 65 हजार 200 जमा करा दिए। इसके बाद महिला का मोबाइल नंबर बंद हो गया। फिर दूसरे ठग ने भी ग्रामीण को ठगने की नियत से स्वयं को कंपनी का बड़ा अधिकारी बताकर और रुपए डालने पर जमा रकम देने की बात कही परन्तु ज्यादा रुपए देकर फंस चुके ग्रामीण ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसपर लुण्ड्रा पुलिस ने मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply