अंबिकापुर,23 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, पृथ्वी को संरक्षित करने और ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 22 अपै्रल को पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है। यह दिन जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट की ओर ध्यान दिलाता है। जैव विविधता से युक्त हमारी पृथ्वी के अस्तित्व को बचाने के लिए राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय अंबिकापुर के भूगोल विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल सिन्हा ने कहा कि सौर मंडल के ग्रहों में हमारी पृथ्वी का महत्व सिर्फ इसलिए है कि यहां वायुमंडल, जल मंडल व जैवमंडल विद्यमान है। अनियोजित विकास की प्रक्रिया ने पृथ्वी के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिंह लगा दिया है। इसी उद्देश्य के तहत पृथ्वी व पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों को विभिन्न दिवसों के माध्यम से स्मरण रखा जाता है। विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए विभाग के प्राध्यापक प्रो. दीपिका स्वर्णकार ने पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता, महत्व एवं उद्देश्यों पर व्यापक प्रकाश डाला। 1970 से प्रारंभ हुए इस अभियान के 2023 के मूल थीम पृथ्वी के लिए निवेश को विस्तार से समझाया। भूगोल स्नातकोार छात्रों में ओम प्रकाश यादव, ननिल सिंह, प्रियंका राजवाड़े, बृजेश पांडे, सिंधु सिंह ,विनीता मरावी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। भूगोल विभाग द्वारा ग्रीष्म काल को देखते हुए पक्षियों के लिए जल की उपलधता के लिए सकोरे ,मिट्टियों के छोटे बर्तन का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्नातकोार भूगोल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur