अम्बिकापुर,22 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। ईद के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।
मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में एक माह तक समाज के लोग रोजा रखने के साथ ही इबादत में मशगूल रहे। रमजान में तरावीह की नमाज के साथ ही दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं समाज के लोगों द्वारा ईद को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही थी। समाज द्वारा घरों की साफ सफाई के साथ ही जमकर खरीददारी की गई। शुक्रवार की शाम ईद का चांद नजर आते ही समाज के लोगों में खुशियां फैल गई। आज ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही समाज के लोग ईदगाह व मस्जिदों की तरफ रवाना हुए थे। ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान पेश ईमाम द्वारा समाज के लोगों को ईद के मौके पर गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाने की सीख दी गई। आज ईद के मौके पर ईदगाह में मौलाना मुफ्ती अबरार आलम मिस्बाही द्वारा पढ़ाई गई। इसके साथ ही सदर रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9.30 बजे ईद की नमाज हाफिज व कारी असिमुद्दीन द्वारा, तकिया मजार स्थित मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे मौलाना मोईन व केंद्रीय जेल में सुबह 8.30 बजे मतलूब मंजर द्वारा ईद की दो रकत नमाज पढ़ाई गई। इसके साथ ही नाजमिया मस्जिद में मौलाना सगीर अहमद मिस्बाही द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई। ईद के मौके पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों अपने व परिवार के लिए तरक्की, खुशहाली के साथ ही देश में अमन चैन व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी व एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज को लेकर आज जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा भी ईदगाह व मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी, परवेज आलम, अफजाल अंसारी, अदुल लतीफ, याकूब खान, शकील अंसारी, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद थे। ईद के मौके पर शनिवार को शहर के इंद्रवाटिका में ईद मिलन का आयोजन श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान ईद मिलन समारोह में सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढक¸ हिस्सा लिया व एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण ङ्क्षसह देव भी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने भी लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur