Breaking News

अंबिकापुर@अनाचार के दो मामलों में दो युवक गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 2१ अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। अनाचार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दो दिन पूर्व जानपहचान के अयूब उफऱ् रूबेन खलखो एवं आयुष केरकेट्टा के द्वारा प्रार्थिया के साथ जबरन अनाचार की घटना कारित किया गया है एवं एक अन्य मामले में प्रार्थिया द्वारा आयुष केरकेट्टा द्वारा प्रार्थिया से जबरन अनाचार करने की घटना कारित किया गया है। घटना कि रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी आयुष केरकेट्टा एवं अयूब उफऱ् रूबेन केरकेट्टा साकिन अम्बिकापुर को चंद घंटो के भीतर में गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अनाचार की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय,आरक्षक चंचलेस सोनवानी शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply