अंबिकापुर,16 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में
अंबिकापुर. पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर व्यवसायिक वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला , प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको द्वारा रक्षित केंद्र में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन किया गया।
ट्रैफिक की पाठशाला के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन द्वारा पाठशाला में शामिल सभी चालकों की ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने की बात कही गई। नियमों के पालन कर यातायात की बढ़ती समस्याओं का निदान किया जा सकेगा। साथ ही वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक कहीं भी वाहन खड़ा कर देने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। जिसे दूर करने के प्रयास में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन कर आप सभी से नियमों का पालन करने की अपील सरगुजा पुलिस द्वारा जा रही हैं।
उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान द्वारा सभी चालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पार्किंग में वाहन खड़ा करने, सफेद पट्टी के अंदर वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठाने, चालक का लाइसेंस, गाड़ी का इन्सुरेंस, वर्दी पहनकर चालकों को वाहन चलाने हेतु निर्देश दिए गए। चालकों को सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के बारे मे जानकारी देकर नियमो कि अवहेलना करने वालो की शिकायत दर्ज कराने हेतु अपील की गई। ट्रैफिक की पाठशाला के दौरान जिला परिवहन अधिकारी सी एल देवांगन, सचित श्रीवास्तव, एवं यातायात शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या मे ऑटो चालक, वैन चालक, ई रिक्शा चालक उपस्थिति रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur