Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की दो बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,14 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। चोरी की दो बाइक के साथ सीतापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग मामले में चोरों ने घर के आंगन से बाइक चोरी कर ली थी। दोनों पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की सीतापुर निवासी शनि राम उर्फ जकनू राम माझी चोरी की बाइक अपने घर में रखा है। सूचना पर पुलिस शनि राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बाइक चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके कजे से चोरी की दो बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपी शनि के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, रामबचन राम, आरक्षक अभिषेक राठौर, धनकेश्वर यादव, पंकज देवांगन शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply