Breaking News

अंबिकापुर@कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 38,14 मिले नए मरीज

Share

अंबिकापुर,12 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढऩा शुरू हो गया है। मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 14 नए केस पाए गए हैं। वहीं पिछले तीन दिन के अंदर अब तक कुल 38 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कोरोना को लेकर सख्त हो गई है। कोरोना के बचाव के गाइडलाइन को पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोग कोरोना के प्रति सतर्क नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं लोगों के चेहरे से मास्क गायम है। वहीं पिछले तीन दिनों से कोरोना मरीज भी मिलने शुरू हो गए हैं। बुधवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कुल 14 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें 13 मरीज अंबिकापुर शहर से हैं। जबकि एक महिला लुण्ड्रा की है। वहीं तीन से चार दिनों में कुल 38 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply