- अंबिकापुर, 11 अप्रैल 2023(घटती-घटना)।अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार राजन सिंह पिता यदुनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 10 अपै्रल को अपने साथी राजा के साथ बाइक से खडग़वां गया था। शाम को खडग़वां शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur