Breaking News

अंबिकापुर@स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा के लिए प्रेवश प्रक्रिया शुरू

Share

अंबिकापुर,10 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम दिन 68 लोगों ने फार्म प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन सत्र 2022-23 से किया जा रहा है। कक्षा 1 से 12वीं तक प्रवेश हेतु ऑनलाईन तथा ऑपलइन दोनों ही माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया हेतु 10 अप्रैल से 5 मई तक की तिथी निर्धारित कि गई है। ऑफलाईन फार्म प्राप्त करने तथा जमा करने का सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाईन फार्म जमा करने की स्थिति में हार्डकापी विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु केवल बॉयोलॉजी तथा गणित संकाय के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा में प्रवेश हेतु ( प्रवेश कार्यालय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में आवेदन जमा किया जाएगा। उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य ने दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply